द एमिटी स्कूल सोनवर्षा का शानदार रिजल्ट, 100 प्रतिशत सफलता के साथ छात्रों ने रचा नया इतिहास
बक्सर। द एमिटी स्कूल, सोनवर्षा (एनएच-319) के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। इस वर्ष कुल 29 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे। इनमें पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को बिहार के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों में शामिल कर दिया। टॉपर्स में श्रेया सिंह (95.5 प्रतिशत), गीतांजलि कुमारी (94.3 प्रतिशत), रुद्र कुमार सिंह (92.2 प्रतिशत), अभिषेक राज (91.5 प्रतिशत) और आयुष चौबे (90.3 प्रतिशत) प्रमुख रहे। इसके अलावा अंकित कुमार (86.4 प्रतिशत), श्रेया श्रीवास्तव (86.2 प्रतिशत), संस्कृति राजेश (86.1 प्रतिशत), पीयूष राज (84 प्रतिशत) और निधि कुमारी (83.6 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के डायरेक्टर अमरेंद्र राजेश ने सभी टॉपर्स को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और टॉप 10 छात्रों को स्मार्ट वॉच देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले सत्र 2024-25 में 24 में से चार छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस अवसर पर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अर्जुन सर, साइंस विभागाध्यक्ष बी.बी. सिंह, इंग्लिश विभागाध्यक्ष अरुण सर, सुधीर सर, निकेश सर, निखिल सर, मैथ विभागाध्यक्ष अजीत सर, नितीश सर तथा सोशल साइंस विभागाध्यक्ष अभिषेक सर व उत्तम सर उपस्थित रहे।










