कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर का शानदार रिजल्ट, अन्वी व आशीष बने जिला टॉपर
बक्सर। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा-2026 के परिणाम घोषित होते ही कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। परिणाम के अनुसार कुमारी अन्वी और आशीष कुमार गुप्ता ने 98.2ः अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला व विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। 96ः अंक के साथ आदर्श कुमार ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 95.4 प्रतिशत अंक के साथ खुशी कुमारी और आयुष गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। अन्य सफल विद्यार्थियों में किशन (94.8 प्रतिशत), आदित्य तिवारी (94.8 प्रतिशत), अनुजा रिमझिम (94.2 प्रतिशत), सत्यम चौबे (94.0 प्रतिशत), आराध्या सिंह (92.4 प्रतिशत), हिबा कुलसुम (92.0 प्रतिशत), शान्वी गुप्ता (92.0 प्रतिशत), कौशल (92.0 प्रतिशत), अनुष्का प्रसाद (91.8 प्रतिशत), भव्य (91.8 प्रतिशत), आयुष आनंद (91.6 प्रतिशत), जाह्नवी (91.6 प्रतिशत), अनन्या (91.4 प्रतिशत), अभय उपाध्याय (91.4 प्रतिशत), वंशिका अग्रवाल (91.4 प्रतिशत), अश्विक प्रियम (91.2 प्रतिशत), समीर अहमद (91.2 प्रतिशत), प्रज्ञा (91.0 प्रतिशत), ऋषभ (90.8 प्रतिशत), दिव्यांशु (90.6 प्रतिशत), जाह्नवी तिवारी (90.6 प्रतिशत), सलोनी, प्रेयसी एवं आदित्य राज (90.4 प्रतिशत) तथा अनन्या (90.2 प्रतिशत) शामिल हैं। कुल 30 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। संस्कृत में कुमारी अन्वी, आशीष कुमार गुप्ता, अनुष्का प्रसाद व भव्य श्रीवास्तव तथा गणित में आशीष कुमार गुप्ता ने 100 अंक हासिल किए। निदेशक डॉ. मोहन चौबे, प्राचार्य मिथलेश कुमार चौबे सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।










