BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

अशोक सिंह ने विजेंद्र यादव से मुलाकात कर दी बधाई, विकास को लेकर जताया भरोसा

बक्सर। जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव द्वारा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपरांत जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ संतोष चैधरी, सुरेश चैहान, सुरेंद्र कुशवाहा और राजेश कुशवाहा भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान श्री सिंह ने विजेंद्र यादव के लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। अशोक सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार ने प्रगति की जो नींव रखी है, उसे और सुदृढ़ करने में विजेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ समावेशी विकास की नीति के तहत राज्य में सुशासन का नया अध्याय लिखा जाएगा। श्री सिंह ने महादेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि विजेंद्र यादव हमेशा से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं, जिससे राज्य के विकास कार्यों में और गति आएगी। अंत में, दोनों नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा की, जहाँ श्री सिंह ने उन्हें संगठन की ओर से पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!