एबीवीपी के आयोजन में हैंडबॉल टूर्नामेंट, युवाओं में दिखा उत्साह
बक्सर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बक्सर द्वारा खेलो भारत आयाम के अंतर्गत हैंडबॉल टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ’आरा की टीम विजेता’ बनी, जबकि ’बक्सर की टीम उपविजेता’ रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ’अभिनंदन मिश्रा’ ने की और संचालन जिला सह-संयोजक ’प्रियांशु शुभम’ द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. के. के. सिंह’ ने परिषद के इस खेल आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया। जिला संयोजक ’अविनाश पांडे’ ने बाबासाहेब को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए समानता और शिक्षा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, प्रांत सह-संयोजक अनीश कुमार तिवारी और नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक और आर्थिक न्याय के विचारों को साझा किया। इस मौके पर विराज सिंह, दुर्गेश पांडेय, निर्भय ओझा, हिमांशु कश्यप, विवेक पांडेय, नंदन कुमार, आदित्य सिंह, संजीत यादव, रोहित मिश्रा, राहुल कुमार और नीतीश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।










