BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

एमपी हाई स्कूल के निरीक्षण में डीएम सख्त, अटल टिंकरिंग लैब के बेहतर उपयोग पर जोर

बक्सर। जिला जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी साहिला ने शनिवार को एमपी हाई स्कूल सह मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, कक्षाओं, परिसर एवं उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी ने अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि छात्रों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मकता विकसित करने हेतु अधिकाधिक गतिविधियाँ कराई जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं प्रायोगिक शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय भवन की स्थिति का भी जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने आवश्यक मरम्मती एवं अनुरक्षण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को स्वच्छता बनाए रखने, शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचार को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!