BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

हनुमान जन्मोत्सव पर बक्सर में खेल, संस्कृति और आस्था का संगम, ‘एक दौड़ हनुमान के नाम’ बना आकर्षण का केंद्र

बक्सर। श्री हनुमान जन्मोत्सव सह क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस के अवसर पर बक्सर जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य एवं दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भोजपुर विभाग अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत सोमेश्वर स्थान स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद “एक दौड़ हनुमान के नाम” शीर्षक से 2.5 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जो मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड स्थित गोयल धर्मशाला के हनुमान मंदिर तक संपन्न हुई। इस दौड़ का शुभारंभ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी गौरव पाण्डेय एवं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन के समापन पर बालक एवं बालिका वर्ग के विजयी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानजनक पुरस्कार राशि और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही सात-सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में क्रीड़ा भारती के मेडल प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। इसके उपरांत सुसज्जित परिसर में श्री हनुमान जी एवं मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। कैंब्रिज विद्यालय बक्सर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्रीड़ा गीत ने उपस्थित युवाओं में जोश भर दिया। क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ. रमेश कुमार ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य एवं पंचसूत्री कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवाओं को खेल के माध्यम से चरित्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मेडल या नौकरी के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। वहीं प्रांत कार्यवाह राजेन्द्र प्रसाद ने पंच परिवर्तन के पांच आयामकृस्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधनकृपर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. एस.एन. उपाध्याय ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के खेल मैदान में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्राचार्य प्रो. के.के. सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। विजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद एवं अल्पाहार का वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया, जबकि मंच संचालन रश्मि ओझा ने किया। कार्यक्रम में रोहतास गोयल, डॉ. रासबिहारी शर्मा, कोच अनिकेत राय, रणजीत कुमार, डॉ. अवनीश कुमार पांडे, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. अमित कुमार मिश्रा, शिवम भारद्वाज, संदीप कुमार एवं आशुतोष ओझा सहित सैकड़ों खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

मेडल संग विजेता प्रतिभागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!