बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई मोबाइल चोर पकड़कर गिरफ्तार
बक्सर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी कन्हैयालाल चौधरी स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान रात्रि करीब 8 बजे प्लेटफार्म संख्या 2-3 पर एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवम कुमार ओझा, निवासी शाहपुर, जिला भोजपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ। सख्ती से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसने बक्सर स्टेशन पर खिड़की के पास सो रहे एक यात्री का मोबाइल चोरी किया था। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।










