BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

किला मैदान बना विकास का मंच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया जनसंवाद

बक्सर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी कर रही थी चुकी मुख्यमंत्री का दौरा फरवरी माह में ही होने वाला था परंतु पार्टी एवं व्यक्तिगत कार्यों को लेकर यह दौरा आओगे टला जो अंतत 25 मार्च 2026 को बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अड्डा मैदान में अपने तय समय के मुताबिक 10:25 मिनट पर उत्तरा। उनका काफिला आगे बढ़ता उससे पहले बक्सर जिले के तीनों एनडीए विधायक संतोष कुमार निराला, आनंद मिश्र एवं राहुल सिंह सहित कई तमाम मुख्य नेताओं एवं डीएम एसपी के द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत उनका काफिला आगे बढ़ा। आईटीआई मैदान में प्रगति यात्रा के दौरान प्रस्तावित बन रहे खेल मैदान एवं अटल सभागार का मुख्यमन्त्री ने मुआयना किया और तमाम नई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके उपरांत उनका आगमन ऐतिहासिक किला मैदान में हुआ जहां उन्होंने मंच पर पहुंचकर अपना संबोधन किया। सबोधान से पूर्व सभी पार्टी के जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश भुवन, जदयु राजकुमार शर्मा, लोजपा आर अखिलेश सिह हम एवं रालोसपा से जुड़े अध्यक्षों ने बड़ी फूल के माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जहां मुख्यमंत्री ने सबका अभिवादन स्वीकार किया। मंच से सबसे पहले बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी का यक्तव्य हुआ जहां उन्होंने नीतीश कुमार के पिछले 20 साल के कार्यों को गिनाया। उसके बाद उप मुख्यमंत्री संम्राट चौधरी का यक्तव्य हुआ। जहां उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में बेहतर विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से कई विभिन्न योजनाओं को पूरा किया गया है। आने वाले समय में डबल इंजन की सरकार और तेज गति से कार्य करेगी जिससे लगभग 1 करोड़ लोगों को सीधे रोजगार मिल सके। इस पर हमारी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदीया आगे बढ़े उन्हें प्रत्येक को 10-10 हजार रूपए की किस्त जा चुकी है। अगले महिने तक जो शेष बची है उन्हें भी यह राशी उपलब्ध करा दी जाएगी ताकि वे अपने रोजगार को आगे बढ़ा सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर विधायक आंनद मिश्र के द्वारा यह मांग की गई थी कि बक्सर सेन्ट्रल जेल के चाहरदीवारी के अंदर भगवान वामन विराजमान है उनके लिए अलग मार्ग की व्यवस्था किया जाए इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। बहुत जल्द ये मांग पूरा होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 साल के शासनकाल में कृषि रोड मैप 1,2,3 एवं सात निश्चय 1,2,3 के तहत हुए कार्यों को गिनाया और आगे सात निश्चय तीन के अंतर्गत जो सात मुख्य कार्य होने वाले है उन कार्यों को भी उन्होंने बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले कुछ नहीं होता था। चारो तरफ अराजकता थी, लूट-मार था, शाम को लोग निकलते नहीं थे 24 नवम्बर 2005 के बाद जब हमारी सरकार बनी तो पूरा सुशासन का राज हुआ और आज लोग अमन चौन से जी रहे है और विकास का भी कार्य हो रहा है। हमने मंदिरों की भी घेराबंदी कराई और विकास के कार्यों को बेहतर किया आने वाले समय में जो भी सरकार एनडीए की बनेगी जो कार्य हो रहे है उस कार्य को और बेहतर किया जाएगा ताकि बिहार देश के टॉप राज्यों में, शामिल हो और बक्सर भी विकसित हो। उन्होंने कहा कि इसी परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए प्रगति यात्रा के दौरान और अब पुन जो भी योजनाएं स्वीकृत हुई है उससे विकास बेहतर होगा और बक्सर और आगे बढ़ेगा। जीविका दीदीयों के लिए भी उन्होंने कहा कि आपलोगों को आगे बढ़ाया जाएगा और इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद चेयरमैन कमरून निशा द्वारा मुख्यमंत्री को बक्सर का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही डीएम साहिला के द्वारा भी बक्सर के धरोहर से जुड़े मोमेन्टों देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह. संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ० सत्यप्रकाश, बक्सर की जिलाधिकारी साहिला, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!