BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

समृद्धि यात्रा 2026 में बक्सर में सीएम नीतीश कुमार का जनसंवाद, 592 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

बक्सर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा 2026 पर बक्सर के किला मैदान में जनसंवाद किया। विकसित बिहार, समृद्ध बिहार के लिए योजनाओं को धरातल पर लागू कर सुशासन से समृद्धि की ओर ले जाना ही इस सरकार का उद्देश्य है। यह कहना था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके साथ आए हुए मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं सम्राट चौधरी का।
2005 के पहले कुछ काम हुआ था जी:-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संबोधन उपरांत कहा गया कि 2005 के पहले कुछ काम हुआ था जी। लोग शाम को घर से बाहर निकलने में डरते थे। हिंदू मुस्लिम में झगड़ा होता था। शिक्षा का अभाव था। सड़कें नहीं थी। जबसे हमने सता संभाली डर एवं भय का वातावरण नहीं है। वर्ष 2006 से कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई। वर्ष 2016 से 60 वर्ष पुराने मंदिरों की घेराबंदी की गई। नए स्कूलों का निर्माण, 3 लाख 68 हजार नियोजित शिक्षकों, वर्ष 2023 से बीपीएससी द्वारा 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली कर शिक्षा सुधार दी गई। स्वास्थ्य केंद्र पर पहले महीने में मात्र 49 मरीज अस्पताल जाते थे, वहीं अब लगभग 11 हजार मरीज प्रतिमाह अस्पताल में उपचार कराते हैं। वर्ष 2006 से मु़फ्त इलाज एवं दवा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए मेडिकल कॉलेज की संख्या 12 की गई है। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। पूर्व के मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बढ़ाकर हजारों में की जा रही है। सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पटना में 5 घंटे में पहुंचने का लक्ष्य, वर्ष 2015 से सात निश्चय का निर्णय, वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप, वर्ष 2018 से घर घर बिजली, छत पर सोलर, पेंशन राशि 1100 रुपए, वर्ष 2023 में जातीय गणना में, 94 लाख गरीब परिवारों को सहायता, वर्ष 2007 में महिलाओं को निर्वाचन में आरक्षण, वर्ष 2016 से महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण, 1 करोड़ 69 लाख जीविका दीदियों को सहायता किया गया।
बिहार के विकास में केंद्र का पूर्ण सहयोग:-
बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अतः बिहार आने वाले समय में देश के टाॅप राज्य में शामिल होगा।
बक्सर विकास के लिए की घोषणा:-
बक्सर के विकास के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बक्सर के लिए कई योजनाएं स्वीकृत की गई है। बक्सर में दो पथो का चौड़ीकरण, स्पोट्र्स कांप्लेक्स का निर्माण, मलई बराज परियोजना का निर्माण, संगीत महाविद्यालय की स्थापना, बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर पथ का चौड़ीकरण, पांच प्रखंड में कार्यालय का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, डेयरी सुधा बिक्री केंद्र, 11 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय की स्थापना, सदर अस्पताल को विशिष्ट अस्पताल में उन्नत किया जाएगा। चौसा में पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन की जा रही है।
उधर काहे जा रही हों:-
कार्यक्रम के दौरान ही पंडाल से कुछ जीविका दीदी निकलने लगी थी तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उधर काहे जा रही हों। इतना काम किए है। जानिएगा तब न दूसरों को बताइएगा।
मंच साझा किए तीनों विधायक:-
कार्यक्रम में मंच पर एनडीए के तीनों विधायक बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह उपस्थित थे। साथ ही पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय, अंजुम आरा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, जदयू राज कुमार शर्मा हम सेक्युलर के विंध्याचल सिंह, लोजपा आर अखिलेश सिंह ने संक्षिप्त में अपने विचारों को मंच से साझा किया। कार्यक्रम में रवि राज प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य, राघवेन्द्र उज्जैन, विश्व नाथ पासवान, विनोद चौबे, उतम सिंह, हरेंद्र विंद, मोनू सिंह, विमलेंद्र बब्लू, भाजपा से संतोष दूबे सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति रही।
समृद्ध बक्सर के लिए अनेक योजनाओं का किया गया शिलान्यास एवं उद्घाटन:-
मुख्यमंत्री नीतीश ने समृद्धि यात्रा के अंतर्गत बक्सर की धरती पर अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बक्सर जिले के सर्वांगीण विकास को गति देने हेतु 486 करोड़ की 23 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास तथा 106 करोड़ की 41 योजनाओं का उद्घाटन किया। यह पहल बक्सर में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, जनकल्याण, रोजगार के अवसरों के विस्तार और क्षेत्रीय विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

 

उपमुख्यमंत्री एवं सदर विधायक के कंधे पर हाथ रख उत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री

 

भारी संख्या में भाषण सुनने पहुंची जीविका दीदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!