इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा परिणाम में बक्सर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जिले का नाम किया रोशन
बक्सर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटरमीडिएट (कला संकाय) परीक्षा परिणाम में बक्सर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। शहर के ‘पाठशाला आर्ट्स क्लासेस’ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता की नई मिसाल कायम की है। संस्थान की छात्रा मान्यता वर्मा और प्रज्ञा ने 465 अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। मान्यता वर्मा ने बताया कि वे भविष्य में यूपीएससी/बीपीएससी की तैयारी कर देश सेवा करना चाहती हैं, जबकि प्रज्ञा ने एक सफल राजनयिक बनकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा अन्य छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें गौरी कुमारी (452), खुशी कुमारी (451), रंजना रावत (447), खुशबू सिंह (442) और प्रेमा गुप्ता (440) अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय ‘पाठशाला आर्ट्स क्लासेस’ के शिक्षक सत्येंद्र सर, अविनाश सर और प्रीतम सर को दिया है। शिक्षकों ने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और मार्गदर्शन के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हुआ है। इस सफलता से बक्सर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और पूरे जिले में छात्राओं की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है।










