बिहार दिवस पर नगर भवन में भव्य आयोजन, डीएम साहिला ने केक काटकर किया शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
बक्सर। नगर भवन में बिहार दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी साहिला द्वारा केक काटकर किया गया। इस अवसर पर जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिहार की गौरवशाली परंपरा, इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी साहिला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस हमें अपने राज्य की उपलब्धियों और विकास यात्रा को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के माध्यम से बिहार को आगे बढ़ाने में योगदान दें। नगर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें लोकगीत, नृत्य और नाट्य प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने बिहार के विकास और समृद्ध भविष्य की कामना की। पूरा माहौल उत्सव और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। वही मौके पर एसपी शुभम आर्य, डीडीसी निहारिका छवि, अपर समाहर्ता अरुण कुमार, जदयू राजनेता संजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद होकर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किए।










