ईद मिलन समारोह, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक, गले मिलकर दी गई शुभकामनाएं
बक्सर। रविवार को रोटरी बक्सर, साबित खिदमत फाउंडेशन एवं मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के संयुक्त तत्वावधान में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर झलक देखने को मिली और पूरे जिले में ईद का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि जंगे बदर की जीत के उपलक्ष्य में 30 रोजों के बाद ईद मनाई जाती है, जो रोजेदारों के लिए खुशी और इनाम का दिन होता है। वहीं डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि हर वर्ष हम लोग मुस्लिम भाइयों के यहां जाकर सेवई खाते हैं, जिससे आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है। इस अवसर पर डॉ. शैलेश राय (रोटरी प्रेसिडेंट-इलेक्ट), निर्मल, दीपक अग्रवाल, डॉ. शैलेश कुमार राय, डॉ. गैंग राय, डॉ. वी.के. सिंह, सौरभ तिवारी, डॉ. महेंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद का पर्व रमजान के 30 रोजों के बाद मनाया जाता है और यह मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार है। बक्सर की मस्जिदों में नमाज के दौरान भारी भीड़ देखी गई, जहां लोगों ने अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी।










