BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

अदफा में ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय भवन निर्माण पूरा, संचालन की प्रतीक्षा

डुमरांव। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कनझरूआ के अदफा गांव में स्थित “राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 विद्यालय” का भवन निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नारायणपुर मठिला रोड के किनारे बना यह आवासीय विद्यालय क्षेत्र की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में देखा जा रहा है। नव-निर्मित परिसर में आधुनिक भवन, सुरक्षित बाउंड्री वॉल, मुख्य प्रवेश द्वार तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह विद्यालय विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां उन्हें शिक्षा के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि भवन पूरी तरह तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय तैयार अवस्था में है, परंतु प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही इसे शुरू किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक विद्यालय को चालू करने से पहले विभागीय निरीक्षण, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति तथा छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले शैक्षणिक सत्र में इसका संचालन शुरू हो सकता है। इस विद्यालय के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित आवास की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता आएगी और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!