बड़ी खबर
नगर थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी
बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार 16 मार्च की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सिलसिले में कुछ युवकों से पूछताछ भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस लगातार किशोरी की तलाश में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।










