बड़ी खबर
एलपीजी किल्लत पर डीएम सख्त, गैस एजेंसियों की जांच तेज, गड़बड़ी पर होगी सीधी कार्रवाई
बक्सर। एलपीजी सलेण्डर की क्रैशिश को देखते हुए जिलाधिकारी साहिला ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले प्रेस वार्ता में जो बाते बताई गई थी और मीड़िया के माध्यम से जो बाते छनकर आई उसके आधार पर हमारे तरफ से अनुमण्ड़लाधिकारी, एमओ, एवं अन्य पदाधिकारी को निर्देशित किया गया था कि वे जिले में संचालित सभी एंजेसियों की जांच करे एवं होटल, रेस्टोरेन्ट की भी जांच हो कि कही कोई गलत तो नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि हम खुद सोनामति गैस एंजेसी एवं एक अन्य एंजेसी पर जाकर जांच किए तो पाया गया कि सोनामति गैस एंजेसी के पास लगभग 800 सलेण्डर मौजूद थे जहां 750 से ऊपर लोगों की पर्ची आनलाईन के माध्यम से कट चुकी थी। वही भारत गैस एंजेसी पर सभी सिलेण्डर बट चुके थे। सिलेण्ड़र की कोई दिक्कत नहीं है जैसे-जैसे ऊपर से सिलेण्डर आएगे बुंकिग के आधार पर होम डिलवरी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि प्रशासन के द्वारा जो नंबर जारी किया गया है या सोशल साईट जारी किया गया है उस पर सिलेण्डर को लेकर कोई भी जानकारी किसी भी उपभोक्ता के द्वारा दी जा रही है उस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। कमर्शियल गैस को लेकर उन्होंने कहा कि सभी होटल, रेस्टोरेन्ट या अन्य कमर्शियल चीजों में कार्य करने वाले लोग कामर्सिल सिलेण्डर का ही उपयोग करेंगे। घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते हुए पकड़े जायेगे तो उन पर सीधी कार्रवाई होगी।










