राजनीति
राजपुर में विश्वनाथ राम की जन-संपर्क सह विजय-संकल्प यात्रा, मतदाताओं से की पंजा छाप पर मतदान की अपील
राजपुर। महागठबंधन के राजपुर विधानसभा प्रत्याशी विश्वनाथ राम ने सोमवार को अपनी “जन-संपर्क सह विजय-संकल्प यात्रा” के तहत कुकुढ़ा एवं चिलहर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, छात्रों, माताओं और वरिष्ठजनों से मुलाकात कर आगामी 6 नवंबर को ‘03 नंबर पंजा छाप’ पर मतदान करने की भावपूर्ण अपील की। विश्वनाथ राम ने कहा कि महागठबंधन द्वारा घोषित मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वृद्धजन पेंशन 1500 प्रति माह देने का वादा किया है, और तेजस्वी जी अपने हर वादे को पूरा करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता विकास और भरोसे के आधार पर वोट दे रही है। नारे के रूप में उन्होंने कहा “फिर से आ रहे हैं विश्वनाथ राम!”










