तीन दिवसीय विश्वकर्मा मेला, कारीगरों के उत्पादों को मिला नया बाजार मंच
बक्सर। एमएसएमई विकास कार्यालय पटना द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 से 20 मार्च 2026 तक बाजार समिति रोड, बक्सर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्पादों का प्रदर्शन, विपणन एवं व्यापक बाजार से जोड़ना है। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक (ग्रेड-1) एस के अग्निहोत्री ने किया और योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं संतोष कुमार साहू ने मेले की रूपरेखा व उद्देश्यों की जानकारी दी। जिला पदाधिकारी साहिला ने डुमरांव सिंधोरा जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प की विशेषता बताते हुए कारीगरों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान अधिकारियों ने 60 विश्वकर्मा कारीगरों के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा ऑनलाइन बिक्री व ई-मार्केट से जुड़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक, संयुक्त निदेशक रा.इ.सू.प्रौ.सं. सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में हर्ष, विद्या भूषण पाठक, अंकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अयोध्या चौधरी एवं अभय कुमार सहित अन्य कर्मियों का योगदान रहा। यह मेला कारीगरों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।










