BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस, बक्सर में प्रांतीय शैक्षिक बैठक संपन्न, वर्षभर का रोडमैप तैयार

बक्सर। विद्या भारती संस्थान के तत्वावधान में नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस, बक्सर में प्रदेश भर में विद्या भारती द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विद्यालयों में संस्थान द्वारा निर्धारित शैक्षिक के अतिरिक्त विभिन्न विषयों में छात्र-छात्राओं के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सर्वांगीण विकास के निमित्त अलग-अलग विषयों के विषयाचार्यों ने अपनी टोली में गहन चर्चा व चिंतन कर वर्षभर के लिए एक रोडमैप तैयार किया। विज्ञान व प्रदर्श, संस्कृति बोध परियोजना, खेल-कूद की योजना क्रमशः संजय कुमार प्रधानाचार्य मुंगेर, संजीव झा प्रधानाचार्य सिंगहीं, आरा व राकेश कुमार ने प्रांत स्तरीय खेल-कूद से संबंधित योजना की प्रस्तुति रखी। जिसके अतिरिक्त अन्य विषयाचार्यों ने भी अन्य योजना बैठक में रखी। पूरे कार्यक्रम का वृत्त मुंगेर के विभाग निरीक्षक बीरेंद्र कुमार ने रखा। पूरे प्रदेश के सात विभागों से आए हुए प्रधानाचार्यों और विषय प्रमुखों को अपने अनुभव से पाथेय देते हुए भूतपूर्व प्रधानाचार्य बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बैठक प्रस्तावित योजनाओं को पूर्ण समर्पण, सजगता तथा सटीकता के साथ बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए कठोर परिश्रम के साथ हर हाल में पूर्ण कर समाज में अपनी पहचान अक्षुण्ण रखनी होगी। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में बांका के जिला निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद ने बैठक में बनी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु चरणबद्ध तरीके से सभी विद्यालयों तक पहुंचाना तथा उसे लागू करवाना अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर मंच संचालन सेवा कार्य के प्रवासी कार्यकर्ता गंगा चौधरी ने किया। मौके पर भोजपुर विभाग के निरीक्षक लाल बाबू प्रसाद, सेवा कार्य के परमेश्वर जी, रोहतास के विभाग प्रमुख धारणिकांत पांडेय, प्रधानाचार्य जैनेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप राय समेत प्रदेश से आए दर्जनों प्रधानाचार्य व शिक्षाविदों ने शिरकत की। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार ने विद्या भारती के उच्च अधिकारियों व भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!