डीएम-एसपी की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान, मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी
बक्सर। बक्सर विधानसभा क्षेत्र-200 के मध्य विद्यालय चुरमनपुर स्थित डिस्पैच सेंटर से बुधवार को पोलिंग पार्टियाँ और सुरक्षा बल मतदान सामग्री के साथ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी विद्यानन्द सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित रूप से संपन्न कराया। सभी प्रीसाइडिंग अधिकारियों को प्रो ऐप पर अनिवार्य रूप से लॉगिन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और डिजिटल अनुपालन सुनिश्चित हो सके। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ मतदान केंद्रों पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में बक्सर के मतदाता गर्व के साथ 06 नवम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मिशन 75 प्रतिशत वीटीआर बक्सर का संकल्प। “लोकतंत्र को मजबूत बनाइए, मतदान अवश्य कीजिए।”










