बड़ी खबर
सीएम से मिले विधायक व शिक्षाविद, विकास और जनकल्याण पर चर्चा
बक्सर। जनता दल (यू.) के विधायक राधाचरण साह एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य सह जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात के क्रम में राज्य के विकास, जनकल्याण और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।










