एमडीजे पब्लिक स्कूल नावानगर में बेस्ट 2026 परीक्षा में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन
नावानगर। एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला अमरपुरी (बाली सोनवर्षा) में बेसिक इंग्लिश स्कॉलर टेस्ट (बेस्ट) 2026 अंतर्विद्यालयी परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 9 तक के कुल 1586 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा तीन चरणों में हुई, जिसमें प्रथम चरण से 472 छात्र क्वालीफाई कर सेमीफाइनल में पहुंचे, जबकि अंततः 38 छात्र फाइनल राउंड में पहुंचे। विद्यालय के निदेशक डॉ. नंद कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षा बिहार में अपने आप में अनूठी है, जिसका उद्देश्य छात्रों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। परीक्षा में रीडिंग, राइटिंग, डिक्टेशन, प्रोनंसीएशन, स्पीकिंग और ऑन-द-स्पॉट स्पीच जैसे कौशलों का मूल्यांकन किया गया। 29 मार्च को आयोजित समारोह में विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल टॉपर में जान्वी कुमारी (प्रथम), पलक कुमारी (द्वितीय) एवं सुमित कुमार (तृतीय) रहे। निदेशक ने विजेताओं को मुफ्त शैक्षणिक भ्रमण और टॉपर्स को 50 प्रतिशत फीस माफी की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य मुकेश कुमार ने किया।










