जमीनी विवाद में हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
डुमराँव। नैनीजोर थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल को हुए जमीनी विवाद में तारकेश्वर यादव की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बक्सर के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तत्काल छापामारी के दौरान मुख्य अभियुक्त मनन तिवारी (पिता स्व. हरिनारायण तिवारी, विशुपुर), राकेश कुमार उर्फ मुन्ना (कोयल, भोजपुर) और हार्वेस्टर चालक मोन्टी (सराई, खुटार, उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी दी। बरामदगी के दौरान खोखा, बुलेट, तीन मोबाइल, एक हार्वेस्टर, एक मोटरसाइकिल और लोहे का रॉड भी जब्त किया गया। मनन तिवारी का अपराधिक इतिहास गंभीर है, जिसमें पहले कई हत्या, आम्र्स एक्ट और मद्य निषेध अधिनियम के मामले शामिल हैं। टीम में पु.नि. सह अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष सुरेन्द्र बैठा, डीआईयू डुमराँव टीम और सशस्त्र बल नैनीजोर थाना शामिल थे। बक्सर पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 पर संपर्क कर सकते हैं।










