BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इंटरनेशनल नर्सेस डे पर नर्सों के योगदान को मिला सम्मान

बक्सर। आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में गोपालडेरा स्थित बेस्ट नर्सिंग इंस्टीट्यूट कैंपस में इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमारी नर्सें हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में नर्सों की सेवा भावना और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर के सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार प्रसाद उपस्थित रहे। उनके आगमन पर संस्थान परिवार की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नर्सें केवल मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें मानसिक संबल देकर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। संस्थान के संचालक राहुल तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी प्रशिक्षित नर्सिंग प्रोफेशनल्स की भारी मांग है। उन्होंने छात्रों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने और अनुशासन के साथ अध्ययन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में संस्थान प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!