बड़ी खबर
आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच अभियान तेज, पदाधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश
बक्सर। जिला पदाधिकारी, साहिला के निदेशानुसार सोमवार को बक्सर जिला अंतर्गत प्रत्येक पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का जाँच अभियान चलाया गया। इस क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को कम से कम 04 आंगनबाड़ी केन्द्रों के जांच हेतु निर्देश दिया गया है। नोडल पदाधिकारी, निरीक्षण एवं अनुपालन कोषांग, बक्सर को निर्देश दिया गया कि जाँच दलों से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन को समेकित कर जिला पदाधिकारी, बक्सर के समक्ष उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।










