पूर्व सैनिकों की बैठक, शशि भूषण ओझा निर्विरोध बने प्रखंड अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन
सिमरी। प्रखंड में पूर्व सैनिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़का सिझनपुरा स्थित नायक शशि भूषण ओझा के मैरेज हॉल में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड विस्तार एवं नए प्रखंड अध्यक्ष का चयन था। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायक शशि भूषण ओझा ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सिमरी थाना प्रभारी ज्योति कुमारी एवं आईईएसएम बक्सर जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई तथा सिमरी सैनिक कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। पूर्व अध्यक्ष नायब सूबेदार त्रिवेणी दुबे ने अपना कार्यभार नायक शशि भूषण ओझा को सौंपने की घोषणा की, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शशि भूषण ओझा को अध्यक्ष, त्रिवेणी दुबे को सभापति, बिनोद कुमार तिवारी को डायरेक्टर, वृज नाथ सिंह यादव एवं संजय सिंह को उपाध्यक्ष, रामेश्वर प्रसाद को सचिव, महेन्द्र कुमार को कोषाध्यक्ष तथा वशिष्ठ मुनि राय को मीडिया प्रभारी चुना गया। थाना प्रभारी ने सैनिकों की एकता की सराहना की तथा जिलाध्यक्ष ने सभी चयनित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। अंत में राष्ट्रगान के बाद बैठक सम्पन्न हुई।










