बड़ी खबर
डॉ. संतोष चौबे ने बक्सर में थामा राजद का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
बक्सर। समाजसेवी डॉ. संतोष चौबे ने गरीबों, पिछड़ों और दलितों के हितों की विचारधारा में विश्वास रखते हुए लालू प्रसाद यादव तथा बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की नीतियों से प्रेरित होकर राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता बक्सर स्थित राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के हाथों दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. संतोष चौबे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे गरीबों, पिछड़ों एवं शोषितों की सेवा करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। साथ ही सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।










