कन्या विद्यालय बड़का गांव में बाल संसद गठन, अनुष्का बनीं प्रधानमंत्री
इटाढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय, बड़का गांव में बाल संसद के गठन के लिए मतदान कराया गया। मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुआ। इस कार्य को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सावित्री सिंह तथा सभी शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मतदान के बाद मतगणना की गई, जिसमें अनुष्का गुप्ता बाल संसद की प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं। इसके साथ ही दृष्टि कुमारी, राजकुमारी, मीरा कुमारी, अर्पिता कुमारी, कमल कुमारी एवं सलोनी कुमारी को मंत्री पद के लिए चुना गया।
प्रधान शिक्षिका सावित्री सिंह ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को पुष्पहार पहनाकर ताजपोशी की तथा गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षिकाएं जानकी कुमारी, सुषमा कुमारी, मीना कुमारी, शीला कुमारी, मनीषा कुमारी, पूजा कुमारी एवं बबीता कुमारी उपस्थित रहीं।










