Blog
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बक्सर के व्यवसायियों ने की मुलाकात, विकास की उम्मीद जताई
बक्सर। बिहार में एनडीए की ओर से सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे मिलने वालों की लंबी कतार लगी हुई है। इसी क्रम में बक्सर के प्रसिद्ध व्यवसायी व ठेकेदार हेमंत सिंह तथा व्यवसायी अमित सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, साथ ही उनका चित्रयुक्त प्रतिमा भी प्रदान की। हेमंत सिंह एवं अमित सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, जो उनके सरल और मिलनसार स्वभाव को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में बिहार में और बेहतर विकास कार्य होंगे।










