भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान तेज, मंडलों में कार्यक्रम आयोजित
बक्सर। भारतीय जनता पार्टी एक गतिशील और प्रगतिशील पार्टी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने ओमप्रकाश भुवन, जिला अध्यक्ष बक्सर के नेतृत्व में जिले भर में “कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान” चलाया है। पार्टी अपने आधार स्तंभ को मजबूत करते हुए “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बना रही है। पार्टी ने अपनी विचारधारा के बल पर शून्य से शिखर तक की यात्रा तय की है और यही विचारधारा कार्यकर्ताओं की असली पूंजी है। प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रविवार यानी 29 मार्च 2026 को जिले के चार मंडलोंकेसठ, चौगाई, कोरानसराय तथा ब्रह्मपुर ग्रामीण में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशिक्षण में रामकुमार सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), धर्मेंद्र पांडेय (वर्ग प्रमुख), धनंजय त्रिगुण, निर्भय राय, अरविंद पासवान, शिवनारायण, सुखदेव राय और विन्ध्याचल सिंह उपस्थित रहे। ब्रह्मपुर ग्रामीण में स्वामीनाथ तिवारी (पूर्व विधायक) ने सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश भुवन (जिला अध्यक्ष), विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), सत्यप्रकाश तिवारी, जितेंद्र दुबे, राजाराम पांडेय और विनोद कुमार तिवारी मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंडलों में प्रशिक्षण महाअभियान के समापन के बाद 14 अप्रैल से जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।










