बड़ी खबर
अगस्त क्रांति के शहीद भीखी लाल साह की पुत्रवधू बसंती देवी का निधन
डुमराँव। 1942 के अगस्त क्रांति के दौरान देश के लिए अपनी महान शहादत देने वाले शहीद भीखी लाल साह की पुत्रवधू बसंती देवी का लगभग 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नगर के सुख निवास निवासी बसंती देवी सामाजिक व काफी धर्म परायण महिला थी। वहीं जब भी देशभक्ति की बात आती तो वो मुखर होकर अपने श्वसुर की क्रांति की कहानियां सुनाती। साथ ही वह अपनी दर्द भी बयां करती कि कैसे एक शहीद का परिवार आजाद देश में गुमनामी का जीवन जीने को मजबूर है और एक आटा चक्की के भरोसे किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहा है। उनके निधन पर डुमरांव क्षेत्र के कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।










