BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बजरंगी मिश्रा बने जिलाध्यक्ष, जन सुराज ने बक्सर में नई टीम उतारी

बक्सर। जिले के बाबा कॉम्प्लेक्स में बुधवार को जन सुराज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने शाहाबाद क्षेत्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर नई टीम के नामों का ऐलान किया। पार्टी ने ’बजरंगी मिश्रा’ को बक्सर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ ’रघुवर सिंह’ को महामंत्री, ’विजय कुमार पाठक’ को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी और ’आशा देवी’ को महिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। जिले में पार्टी की बात मजबूती से रखने के लिए ’शंभू नाथ यादव’ और ’रीना शर्मा’ को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में ’अजीत सम्राट’ (युवा अध्यक्ष), ’शंभूनाथ मिश्रा’ (किसान अध्यक्ष), ’संजय कुमार’ (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ), ’नीलू खरवार’ (ओबीसी प्रकोष्ठ), ’जगदंबा जी’ (अंबेडकर मंच) और ’फैयाज खान’ (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) शामिल हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य जन सुराज को गांव-गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जन सुराज ही वर्तमान में असली विपक्ष की भूमिका निभा रहा है और वे जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक सिद्ध नाथ राय, श्रीकांत पाठक और पदमा ओझा समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!