BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बक्सर में गैस आपूर्ति पर प्रशासन अलर्ट, 83 हजार से अधिक सिलेंडर वितरित, बैकलॉग घटाने की तैयारी

बक्सर। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी साहिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च से 29 मार्च 2026 तक कुल 83,649 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है, जबकि 29 मार्च तक 2,630 सिलेंडर का स्टॉक शेष है। उन्होंने बताया कि जिले में आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डीएम ने बताया कि जिले में प्रतिदिन औसतन 6,419 सिलेंडर की मांग के मुकाबले 5,689 सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है, जिससे 24,057 बुकिंग लंबित है और लगभग 4.1 दिन का बैकलॉग बना हुआ है। गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन के अंतराल पर ही नया सिलेंडर बुक करने की अनुमति दी गई है। निगरानी के तहत 21 मार्च को दो रेस्टोरेंट पर प्राथमिकी दर्ज कर 24 सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि 29 एवं 30 मार्च को 43 एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को कहीं भी लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!