ईद के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित
बक्सर। बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को ईद के अवसर पर आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, त्याग, करुणा और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि बक्सर की धरती गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल रही है। कार्यक्रम में बक्सर जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडे, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद मौर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय कुमार दुबे, शाहबाज अख्तर, निर्मला देवी, अकबरी खातून, चांदनी, पिंकी खातून, शबनम खातून, शाहजहां, जुलेखा बेगम, नजम बेगम, आशा देवी, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, अजय यादव और सुरेश जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ इफ्तार कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।










