BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

तिरंगे में लिपटे शहीद मो. असलम को नम आंखों से अंतिम विदाई

केसठ। नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव निवासी एवं सीआरपीएफ इंस्पेक्टर शहीद मो. असलम का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। तिरंगे में लिपटे शव के अंतिम दर्शन के लिए गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि स्व. लतीफ मियां के पुत्र 57 वर्षीय मो. असलम जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के मटन सेक्टर में तैनात थे। जनवरी माह में अत्यधिक ठंड के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पहले जम्मू में इलाज कराया गया, बाद में दिल्ली के वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार शाम उनका निधन हो गया। सोमवार को गांव के कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान जवानों ने सलामी दी। शहीद अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। दो बेटे बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। 114 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अरविंद कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। पंचायत मुखिया अरविंद यादव उर्फ गामा पहलवान, कमलेश गुप्ता, सुनील कुमार समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!