BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चक्की में आंख जांच और इलाज सेवा शुरू

चक्की। प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब आंखों के इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे दियारा क्षेत्र के लोगों को आंख संबंधी उपचार के लिए पटना, आरा या बक्सर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही मरीजों की जांच और इलाज आधुनिक मशीनों के माध्यम से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आंखों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण गरीब एवं ग्रामीण परिवारों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। नई व्यवस्था शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है। ग्रामीण प्रदीप यादव और पप्पू सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को दूर-दराज के शहरों में जाकर इलाज कराने में समय और पैसे दोनों की बचत होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा जरूरतमंद लोगों का चश्मा भी जांच के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई इस सुविधा से दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!