BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

शराबबंदी कानून की खुली अवहेलना, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई – मुन्ना तिवारी

बक्सर। जिला परिवहन कार्यालय में शराब बरामदगी के मामले ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। बक्सर सदर के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सहित संबंधित कर्मियों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री समेत कई वरीय अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुन्ना तिवारी ने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सरकारी विभागों में ही उल्लंघन होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 मई 2026 को जिला परिवहन कार्यालय में शराब बरामद होने की खबर विभिन्न मीडिया माध्यमों में प्रकाशित हुई, जिससे बिहार की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट शराबबंदी कानून की खुली अवहेलना है। पूर्व विधायक ने मांग की कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल किया जाए तथा संबंधित कमरे को तत्काल सील कर साक्ष्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने में भी आनाकानी की जा रही है, जिससे मामले की लीपापोती की आशंका बढ़ गई है। इस आशय की प्रतिलिपि बक्सर सदर के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने बिहार के पुलिस महानिदेशक, मद्य निषेध विभाग के सचिव, पटना प्रमंडल के आईजी, शाहाबाद के डीआईजी, बक्सर जिलाधिकारी और बक्सर पुलिस अधीक्षक को भी मेल के माध्यम से भेज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाददाता सम्मेलन में बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, बक्सर सदर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नीलू मिश्र, राहुल शर्मा, शुभम तिवारी, नितेश कुमार सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!