बड़ी खबर
नया भोजपुर पुलिस की कार्रवाई, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
डुमरांव। नया भोजपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्विफ्ट डिजायर कार (बीआर 44 डब्ल्यू 3102) को रोककर तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में दो अंतरराज्यीय तस्कर शामिल हैं। उनकी पहचान गोपालडेरा निवासी विकास यादव उर्फ सोनू यादव तथा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के श्रीरामपुर निवासी हीरालाल यादव और बोधन यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।










