BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

सरस्वती विद्या मंदिर में मातृ गोष्ठी, संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर

बक्सर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस, बक्सर में मंगलवार को वाटिका स्तर की कक्षाओं अरुण, उदय, प्रभात एवं प्रथम के विद्यार्थियों की माताओं के साथ मातृ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभाविका गुंजा कुमारी ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों में संघर्षशीलता, सरल आचरण एवं स्वयं समस्याओं के समाधान की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। वाटिका शिक्षा प्रमुख आचार्या संजू सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बाल शिक्षण के 12 आयामों एवं सप्ताह में एक दिन संचालित ‘बैगलेस क्लास’ के महत्व की जानकारी दी। वहीं आचार्या सुनैना पांडेय एवं आराधना जी ने माताओं को प्रयोगात्मक एवं अनुभवात्मक शिक्षण का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। अध्यक्षता कर रहीं गुंजा कुमारी ने विद्यालय द्वारा बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं व्यवहारिक विकास के प्रयासों की सराहना की। कई अभिभाविकाओं ने विद्यालय के शिक्षण कौशल की प्रशंसा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर बाल संसद एवं कन्या भारती के विभिन्न पदों के चुनाव परिणामों की घोषणा भी की गई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विजयी प्रत्याशियों का शपथग्रहण समारोह 16 मई को आयोजित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!