BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

किला मैदान में ग्राम रक्षा दल के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन

बक्सर। किला मैदान में बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल के तत्वावधान में पंजीकृत ग्राम रक्षा दल के सिपाहियों के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला एवं प्रदेश महामंत्री कमलेश राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य, पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्द लाल राज ने की। वक्ताओं ने ग्राम रक्षा दल की भूमिका को ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और प्रशिक्षण को आवश्यक करार दिया। सदर विधायक आनंद मिश्र एवं संतोष कुमार निराला ने कहा कि वे विधानसभा में ग्राम रक्षा दल की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा मानदेय एवं भत्ता बढ़ाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से जवानों को अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारियों की बेहतर समझ मिलेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। वही कार्यक्रम में जिला महासचिव अरविंद कुमार, प्रवक्ता शांति दास पाठक, प्रभारी संजीत विजय, उपाध्यक्ष वरुण कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेश सागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमा राज सहित अरुण कुमार, अनुग्रह कुमार, राजा बाबू, चंदन कुमार, शैलेश कुमार, डिम्पल कुमारी एवं साकेत कुमार समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!