BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी, ट्रैफिक चालानों के निपटारे को लेकर विशेष अभियान

बक्सर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार सामान्य सुलहनीय वादों के साथ-साथ ट्रैफिक चालान से जुड़े लंबित मामलों का भी बड़े पैमाने पर निस्तारण किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) बक्सर काजल झांब ने इसे आम जनता को राहत देने की महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के परिवहन विभाग की “एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना 2026” के तहत 90 दिनों से अधिक पुराने चालानों का निपटारा किया जाएगा। डीएलएसए बक्सर की सचिव नेहा दयाल ने बताया कि 04 से 08 मई तक प्री-सिटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग पहले ही अपने मामलों का समाधान करा सकें। मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं (177, 178, 179, 183, 184, 194, 196 आदि) से जुड़े ई-चालान इस योजना के तहत निपटाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ई-चालान की प्रति, वाहन के कागजात, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के साथ निर्धारित तिथि के भीतर पहुंचकर अपने लंबित चालानों का निपटारा करा लें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!