बड़ी खबर
लोक अदालत को लेकर बक्सर में कानूनी जागरूकता अभियान आयोजित
बक्सर। रेलवे स्टेशन मैदान में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाले लोक अदालत के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे जन समूह को मुफ्त कानून सहायता एवं अन्य मामलों की जानकारी दी गई। इस जागृति अभियान में पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार एवं पीएलवी ब्रजेश कुमार, मनन सिंह, अजिता कुमारी, त्रिभुवन मिश्रा, शालिनी कुमारी , अंजू राउत ने भाग लिया।










