BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में जुटा एनडीए, कन्हैया प्रसाद के समर्थन में नेताओं ने मांगा आशीर्वाद

बक्सर। 1 मई को इंद्रधनुष उत्सव वाटिका में भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव को लेकर बक्सर प्रखंड एवं नगर परिषद जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने की तथा संचालन जदयू नगर अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य व संदेश विधायक राधाचरण शाह तथा सदर विधायक आनंद मिश्र मौजूद रहे। राधाचरण शाह ने जनप्रतिनिधियों से कन्हैया प्रसाद के समर्थन में आशीर्वाद मांगा और कहा कि जीत के बाद वे जनता के बीच रहकर काम करेंगे। वहीं आनंद मिश्र ने उनकी जीत को सुनिश्चित बताया। जदयू नेता राघवेंद्र उज्जैन ने भी समर्थन का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोपराइटर रवि राज के नेतृत्व में कन्हैया प्रसाद, राधाचरण शाह व आनंद मिश्र ने फीता काटकर किया।इस मौके पर जदयू के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, बलिराम कुशवाहा, अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, परशुराम, रवि राज, राघवेंद्र उज्जैन, रमेश गुप्ता, उप प्रमुख ओमप्रकाश तिवारी, मुखिया विश्वनाथ पासवान, संजय, ज्वाला सैनी, अनिरुद्ध तिवारी, पुनीत सिंह, शशि गुप्ता, कामेश्वर उपाध्याय, राजीव कुमार वर्मा, पंकज मानसी, मोहन चौधरी, शिवजी चौधरी, अजय वर्मा, रितेश उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अंत में संजय गुप्ता ने गमछा देकर मंच पर उपस्थित सभी सदस्यों को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!