बड़ी खबर
पुराना भोजपुर में पुलिस की दबिश, वारंटियों के घर नोटिस चस्पा
डुमरांव। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन फरार वारंटियों के घरों पर इश्तहार चस्पा किया। इनमें पप्पू चौधरी, नीरज चौधरी, अनिल कुमार सिंह, आकाश सिंह और मनीष मिश्रा सहित अन्य नाम शामिल हैं। सभी के खिलाफ मारपीट एवं विभिन्न आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद आरोपी फरार हैं, इसलिए इश्तहार चस्पा किया गया है। उन्होंने कहा कि तय समय पर हाजिर नहीं होने पर आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।










