जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में प्रखंड स्तरीय बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
चौसा। स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह-बक्सर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सोमवार को महर्षि च्यवन कॉलेज, अखौरिपुर गोला, चौसा में आयोजित हुई। बैठक में बक्सर लोकसभा क्षेत्र के विधायक आनंद मिश्र समेत कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के साथ सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। नेताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और चुनावी रणनीति को लेकर उत्साह देखा गया।










