बड़ी खबर
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े
चक्की। थाना क्षेत्र के बाबूरानी भागर में पुलिस ने 25 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए संजय यादव (45), पिता स्व. काशीनाथ यादव, निवासी चक्की भोला डेरा को 18 लीटर मसाला देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह सफलता मिली। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इसी अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।










