बड़ी खबर
चौसा थर्मल प्लांट बैठक में मुआवजा बढ़ाने का प्रस्ताव, रेल कॉरिडोर पर चर्चा
बक्सर। समाहरणालय बक्सर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को समाहर्त्ता साहिला की अध्यक्षता में चौसा थर्मल पावर प्लांट से संबंधित ग्रामीण सलाहकार समिति (वीडीएसी) एवं रेल कॉरिडोर के रैयतों के साथ महर्षि च्यवन महाविद्यालय, अखौरीपुर गोला (चौसा) में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसजेवीएन/एसटीपीएल चौसा बक्सर के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी ने प्रभावित रैयतों के लिए मुआवजा राशि में 2.1 गुना वृद्धि का प्रस्ताव रखा। इस पर उपस्थित रैयतों एवंवीडीएसी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही नए रेल कॉरिडोर के लिए प्रस्तावित भूमि के संबंध में संयुक्त मापी सर्वेक्षण (जेएमएस) कराए जाने की जानकारी भी दी गई। बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौसा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।










