वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव व पुस्तक दिवस पर एकरासी में मेधावी छात्र सम्मानित
डुमराँव। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय एकरासी के परिसर में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव एवं विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी विचार मंच बिहार के संयोजक संतोष मुखिया ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य सह राजद प्रदेश कोषाध्यक्ष कुमार नगेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। रिंकू यादव ने युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के वीर कुंवर सिंह हैं। पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। समारोह में 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि ई. पप्पू एवं रविरंजन ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने लालू प्रसाद यादव द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का उल्लेख किया। वहीं पूर्व प्रत्याशी हरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बद्री सिंह ने कहा की ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। कार्यक्रम में संतोष मुखिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुखिया गामा पहलवान, रामनाथ सिंह, मैनेजर यादव, नागेंद्र सिंह, नीरज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद व ग्रामीण उपस्थित रहे।










