BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर एसपीएस स्कूल में श्रद्धांजलि, छात्रों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति

इटाढ़ी। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि एसपीएस स्कूल, उनवांस में मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रकवि दिनकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। विद्यालय के प्रांगण में बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर अपनी देशभक्ति, वीरता और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रचनाओं के कारण जनता में अत्यंत लोकप्रिय हुए और राष्ट्रकवि के रूप में समादृत हुए। उन्होंने ‘रेणुका’, ‘हुंकार’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘रश्मिरथी’, ‘नीलकुसुम’, ‘उर्वशी’, ‘परशुराम की प्रतीक्षा’, ‘संस्कृति के चार अध्याय’, ‘मिट्टी की ओर’, ‘अर्धनारीश्वर’ और ‘काव्य की भूमिका’ जैसी कालजयी कृतियाँ हिंदी साहित्य को दीं। उन्हें ‘उर्वशी’ के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार, ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा वर्ष 1959 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि दिनकर विद्रोह, आक्रोश और क्रांति के कवि थे, जिन्हें जनता ने राष्ट्रकवि के रूप में सम्मान दिया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने दिनकर की प्रमुख कविताओं पर पोस्टर बनाए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य पंकज पांडेय, अभय तिवारी, कौशल शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!