BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

यातायात सुधार को लेकर डीएम-एसपी की बैठक, क्यूआरटी टीम गठन के निर्देश

बक्सर। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में बढ़ती जाम की समस्या और यातायात अव्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। यातायात प्रबंधन के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात उपाधीक्षक एवं सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में 3 तथा डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में 2 क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) टीमों का गठन कर प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित जांच अभियान चलाया जाए। इस दौरान अवैध पार्किंग, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म, ओवरलोडिंग, नाबालिग चालकों द्वारा ई-रिक्शा व ऑटो संचालन, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन प्रदूषण, फिटनेस जांच एवं ट्रिपल लोडिंग की सघन जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया, ताकि आम लोग अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और नियमों का पालन करें। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे ठेला एवं सब्जी विक्रेताओं तथा अवैध पार्किंग के कारण उत्पन्न जाम की समस्या पर चिंता जताई गई। इस पर नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को यातायात उपाधीक्षक के साथ समन्वय कर चिन्हित स्थलों पर साइनेज बोर्ड लगाने को कहा गया। वहीं पथ निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने, चैड़ीकरण के बाद कालीकरण करने एवं धूल नियंत्रण हेतु नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!