अक्षय तृतीया पर गंगा राम मदन प्रसाद ज्वेलर्स में विशेष छूट योजना शुरू, ग्राहकों की उमड़ी भीड़
बक्सर। शहर के जमुना चौक स्थित गंगा राम मदन प्रसाद ज्वेलर्स में अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष छूट योजना की शुरुआत की गई है। इस शुभ पर्व के मद्देनजर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकान संचालक अशोक कुमार सर्राफ ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर विशेष छूट दी जा रही है, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों के बजट के अनुसार सोना, हॉलमार्क ज्वेलरी और डायमंड के नए-नए डिजाइन उपलब्ध हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। ज्ञात हो कि इस प्रतिष्ठान की पुश्तैनी विश्वसनीयता आज भी “झुन बाबू” के नाम से जानी जाती है, जिसके कारण ग्राहक पूरे भरोसे के साथ यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दुकानदार ने यह भी संकेत दिया कि अक्षय तृतीया के मौके पर अन्य गहनों पर भी विशेष छूट देने की तैयारी की गई है, जिससे ग्राहकों को और अधिक फायदा मिल सके।










